बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
बिहार विधान सभा के गत मानसून सत्र 2021 में बिहार में खेल एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय खोले जाने संबन्धी विधेयक पास होने पर ठाकुरगंज के भाजपाइयों ने स्वागत किया है। पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष सह नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन के प्रति आभार प्रेषित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक विधानसभा से पास होने से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक परिवर्तन और बेहतर संचालन में जहां मदद मिलेगी। वही राजगीर में खोले जाने वाले खेल विश्वविद्यालय विधेयक पास होने से बिहार अन्य क्षेत्रों के साथ खेल के क्षेत्र में भी ऊँचाई हासिल करेगा, बल्कि बिहार स्पोर्टिंग पावर के रूप में विकसित होगा। स्वास्थ्य विज्ञान एवं खेल विश्वविद्यालय विधेयक राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो एवं संयोजक सह भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंहा ने कहा कि यह विधेयक बिहार के युवाओं के लिए एनडीए सरकार का बड़ी सौगात है। अब बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल शिक्षा हेतु राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। इससे ना सिर्फ नए रोजगार का सृजन होगा बल्कि विभिन्न तरह के खेलों में खिलाड़ियों को समुचित प्रशिक्षण हासिल करने में मदद मिलेगी। प्रफेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ कार्यसमिति के सदस्य सुभाष यादव ने कहा कि इस बिल के पारित होने के बाद उम्मीद जागी है कि राज्य के खिलाड़ियों के दिन अब बदलेंगे, जो लगातार बुनियादी सुविधाएं पाने के लिए लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल विधेयक में जो प्रारम्भिक ड्राफ़्ट तैयार किया गया है उसके मुताबिक, खेल विश्वविद्यालय में डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री दी जाएगी। बीएससी स्पोर्ट्स, कोचिंग, बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन जैसे कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। खेल प्रबंधन और इससे जुड़े आयोजन वाले कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम, पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिंहा, वार्ड पार्षद गोपीचंद उरांव, अनिल साह, परेश कुमार गणेश, प्रदीप साह,भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह, निरंजन राय,ग्रामीण उपाध्यक्ष सूरज तिवारी, नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, गोपेश यादव, भाजयुमो कार्यकर्ता इंद्रजीत चौधरी, बिट्टू साह, संजीव झा, बजरंग साह, संजय सिन्हा, ओम कृष्ण महतो आदि भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया।
