Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सड़क दुर्घटना में 75 वर्षीय वृद्ध घायल। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर।

May 27, 2021

गुरुवार की संध्याकाल कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई सियालडांगा चौक के समीप एक पिकअप वाहन की ठोकर से एक वृद्ध बुरी तरह घायल हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई सूचना पर कुर्लीकोट थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर के पहुंची और तुरंत घायल को उचित इलाज हेतू ठाकुरगंज अस्पताल ले गई। घायल वृद्ध की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल किशनगंज रेफर दिया। पुलिस पिकअप वाहन डब्लू बी 73 डी 2139 को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई हुई है। इस बावत थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि घायल वृद्ध ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चेंगाघाट निवासी अधिक लाल यादव (उम्र 75 वर्ष ) के रूप में पहचान की गई हैं। घायल वृद्ध अधिक लाल यादव अपनी बेटी को पीपरीथान स्थित उसके ससुराल में पहुंचा कर साइकिल से घर की ओर लौट रहे थे कि सियालडांगा चौक के समीप अचानक ठाकुरगंज की ओर जा रही पिकअप वाहन ने एनएच 327 ई पर पीछे से ठोकर मार दी। उक्त ठोकर से वृद्ध बुरी तरह  घायल हो गए। वृद्ध के सिर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं पीएचसी के चिकित्सक ने घायल वृद्ध की स्थिति काफी नाजुक बताया हैं। बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा घायल वृद्ध को सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया है।
बीरबल महतो,ठाकुरगंज डॉट कॉम|


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!