Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज़ ठाकुरगंज।

दिनांक 14 अगस्त 2024 को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के कमांडेंट श्री स्वर्ण जीत शर्मा के निर्देशन में “आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। श्री स्वर्ण जीत शर्मा ने साइकिल रैली की अगुवाई की, जिसमें वाहिनी मुख्यालय से जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए भाग लिया।

यह रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन, मार्केट और बस स्टैंड ठाकुरगंज से होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंची। इस विशेष अवसर का उद्देश्य देशभक्ति के संकल्प को सुदृढ़ करना और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना था। साइकिल रैली के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं और आजादी के इस पर्व में उत्साहपूर्वक शामिल हों।

इस कार्यक्रम में श्री अनूप रोबा कछप, द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट श्री एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट श्री जगजीत सिंह जेगवार, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री सुनील कुमार सहित बल के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं समस्त बल कार्मिक सम्मिलित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!