सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
आगामी 7 व 8 मई को भारत सेवाश्रम संघ इकाई ठाकुरगंज का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं 5 के आश्रमपाड़ा स्थित ठाकुरगंज हिन्दू मिलन मंदिर में आयोजित वार्षिक महोत्सव के दौरान हिन्दु धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन तथा वैदिक शांतियज्ञ समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में भारत सेवाश्रम संघ शाखा ठाकुरगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर वार्षिक महोत्सव की चर्चा एवं तैयारी करते हुए ठाकुरगंज शाखा के सचिव स्वामी चन्द्रनाथानंद महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 एवं 8 मई को हिन्दु मिलन मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय हिन्दु धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन, भजन कीर्तन, आचार्य बरण एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान, श्रीश्री गुरु महाराज का महाभिषेक, भक्ति भाव से नृत्य सह पूजा भारती, अन्नकुट भोग, प्रसाद वितरण, दीक्षा, वैद्धिक शांति यज्ञ आदि आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर बेलडांगा(मुर्शिदाबाद) सेवाश्रम के अध्यक्ष प्रवीण सन्यासी स्वामी प्रदिप्तानान्द्ज महाराज , रायगंज (उत्तर दिनाजपुर) सेवाश्रम के अध्यक्ष स्वामी निरंजनानंद महाराज, कुनोर (उत्तर दिनाजपुर) सेवाश्रम के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिमार्यानंद महाराज के साथ-साथ सिलीगुड़ी भारत सेवाश्रम के स्वामी प्रसन्नानन्द महाराज, स्वामी अग्निवेशानन्द आदि अन्य सन्यासी, मुनि व ऋषिगण का आगमन तथा प्रवचन होगा। 8 मई को प्रातः नौ बजे कलश शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया जाएगा। इसके साथ साथ कई धार्मिक अनुष्ठान के बाद रात्रि आठ बजे वैदिक शांति यज्ञ एवं पुजा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
वहीं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वामी चन्द्रनाथानंद महाराज, अनिल घोष, दिलीप कुंडू, सुभाष घोष, बच्चू मंडल सुभाष सरकार, प्रदीप्त दत्ता के अलावे रासोश्री लाहिड़ी, रेखा दास, अनिमा कुंडू, गीता घोष सक्रीय दिखे।
