सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
ठाकुरगंज: आगामी रविवार को रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सख्त संदेश दिया जा सके।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और संभावित उपद्रवियों को चेतावनी देना रहा। अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
