सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
05 जुलाई 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बना लिया।
05 जुलाई 1687 : सर आइज़ैक न्यूटन की प्रसिद्ध पुस्तक प्रिंसिपिया को रॉयल सोसाइटी ऑफ इंग्लैंड ने प्रकाशित किया, जिसमें लॉ ऑफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत वर्णित थे।
05 जुलाई 1950 : एक नए कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति प्रदान की गई।
05 जुलाई 1954 : बीबीसी ने अपना पहला टेलीविज़न समाचार बुलेटिन प्रसारित किया।
05 जुलाई 1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।
05 जुलाई 1960 : मंगोलिया ने संविधान को अपनाया।
05 जुलाई 1962 : अल्जीरिया ने 132 वर्षों के फ्रांसीसी शासन के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की।
05 जुलाई 1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
05 जुलाई 1977 : पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में सेना द्वारा तख्तापलट कर सरकार पर कब्जा कर लिया गया।
05 जुलाई 1994 : जेफ़ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट “Amazon” की स्थापना की।
05 जुलाई 1996 : लैब में कृत्रिम रूप से बनी दुनिया की पहली भेड़ “डॉली” का जन्म हुआ।
05 जुलाई 2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर बम धमाके में 15 लोगों की मौत हुई।