सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
27 अप्रेल 1526 -आज ही के दिन बाबर दिल्ली का सुलतान बना था।
27 अप्रेल 1606- ही शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया था।
27 अप्रेल 1748- आज ही के दिन मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हो गया था।
27 अप्रेल 1848- आज ही के दिन कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
27 अप्रेल 1912- सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म हुआ था।
27 अप्रेल 1920- आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म हुआ था।
27 अप्रेल 1949 -भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ था।
27 अप्रेल 1960- आज ही के दिन नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरुआत हुई थी।
27 अप्रेल 1972- अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा था।
27 अप्रेल 1989- बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हो गई थी।
27 अप्रेल 2009- आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता फिरोज खान का निधन हो गया था।
27 अप्रेल 2017- आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का निधन हो गया था।