सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, 18 अप्रैल तक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के लिए एडमिशन की पहली लिस्ट जारी की जानी थी, लेकिन इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए अलग से डेट जारी की जाएगी। ऐसे में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभिवावकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। केंद्रीय विद्यालय की तरफ से एक नोटिस जारी करके यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में नामांकन के लिए 18 अप्रैल को निकाली जाने वाली लॉटरी स्थगित कर दी गई है। अब लॉटरी निकालने की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। मालूम हो कि केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2022-23 में कक्षा 1 के एडमिशन के लिए ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लिस्ट जारी की जानी थी। लेकिन केंद्रीय विद्यालय की तरफ से एक नोटिस जारी करके कहा गया है कि एडमिशन लिस्ट आज यानी 18 अप्रैल 2022 को जारी नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया था। इसके पहले केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए सांसद और डीएम कोटा समाप्त कर दिया है। जिसके बाद अब बिना सिफारिश वाले बड़ी संख्या में बच्चों का ज्यादा एडमिशन होगा।