Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कोयल पंचायत के पूर्व मुखिया पति को बदमाशों ने मारी गोली, छर्रा लगने से हुए जख्मी

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़, आरा।

बिहार के आरा चरपोखरी के कोयल गांव में बीती देर रात हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के दौरान गोलियों का छर्रा लगने से पूर्व मुखिया के पति घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज हेतु चरपोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु आरक्षण अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्व मुखिया पति को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी मुखिया पति का नाम दिनेश्वर सिंह बताया जा रहा है जो पेशे से किसान हैं। जख्मी मुखिया पति ने गोलीबारी का आरोप अपने ही रिश्तेदारों पर लगाया है। जख्मी मुखिया पति के मुताबिक उसके गांव के ब्रजेश सिंह, पिता- बबन सिंह, रविन्द्र सिंह, पिता- स्वर्गीय हाकिम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पिता- हाकिम सिंह, कोयल के रहने वाले सभी बताये जा रहे हैं। वही रमेश सिंह, पिता- नाथ सिंह, दुलौर टोला सेमराव का रहने वाला है जबकि सरोज सिंह, पिता- स्वर्गीय मसूदन सिंह, डेहरी टोला, उदवंतनगर है।
इन सभी से मुखिया पति का पूर्व से विवादचला आ रहा है जिसको लेकर वो देर रात तकरीबन दो बजे उनके दरवाजे पर आ पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। मुखिया पति दिनेश्वर सिंह जैसे ही बाहर निकले तो बदमाशों ने उनपर भी फायरिंग कर दी जिसका छर्रा लगने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फायरिंग के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चरपोखरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करनी शुरू कर दी। फिलहाल आरोपियों में से कोई भी गिरफ्तार नही हो पाया है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!