सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव से संबंधित एग्जिट पोल पर 10 फरवरी को सुबह सात बजे से 7 मार्च की शाम साढ़े छह बजे तक रोक लगा दी है। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि एग्जिट पोल कराने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसके पब्लिकेशन या इसके प्रचार पर 10 फरवरी को सुबह 7.00 बजे से 7 मार्च को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल या अन्य प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा।
अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकता है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा।