Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग, पंचायत लगाकर युवक को पीटा, युवक की हुई मौत

Feb 12, 2022 #मौत

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

झारखंड: झारखंड के लातेहार थाना क्षेत्र स्थित हेसातू गांव के युवक दिनेश सिंह उर्फ दीनू को भरी पंचायत में अवैध संबंध का आरोप लगाकर गुरुवार की रात युवक को पीटा गया। पिटाई के बाद देर रात उसकी मौत हो गई। उस पर गांव के ही सूर्यदेव सिंह उर्फ चरकू ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। मृतक दिनेश मूल रूप से सेरेनदाग पंचायत के खपिया गांव का निवासी था।

शादी के बाद दिनेश सिंह उर्फ दीनू अपनी ससुराल हेसातू में ही रह रहा था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पंचायत में उपस्थित उसकी पत्नी, सास व भाई को भी जमकर पीटा गया। मृत दिनेश सिंह की पत्नी सूर्यमणि देवी ने बताया कि उसके पति पर गांव के ही सूर्यदेव सिंह उर्फ चरकू ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था। दिनेश सिंह उर्फ दीनू को भरी पंचायत में बुलाकर आर्थिक दंड दिया गया। उसके बाद मुखिया के आदेश पर गांव वालों ने उसे जमकर पीटा, पिटाई के बाद उसकी गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने प्रशाशन से न्याय की गुहार लगाई, व गुनाहगारो को कड़ी-से-कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!