सारस न्यूज, वेब डेस्क।
देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर तेजी से रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,038 नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल देखा गया है। देश में इस समय कोविड-19 के 21,000 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटो में कोविड से देश में 7 मौतें दर्ज की गई हैं। कोरोना से पंजाब में 2 मौतें, उत्तराखंड में 1, महाराष्ट्र में 1, जम्मू में 1 और दिल्ली में 2 मौतें दर्ज की गईं हैं।