सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
बेगूसराय में पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बेगूसराय जिले के 18 प्रखंडों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधित जानकारी दी। बेगूसराय के 18 प्रखंडों में दूसरे चरण से 11वें चरण तक मतदान होगा। बेगूसराय जिले के जिला परिषद सदस्यों के 35 सीट, पंचायत समिति सदस्य के 294 सीट, मुखिया 217 सीट, सरपंच 217 सीट, वार्ड सदस्य 2886 सीट, वार्ड पंच 2886 सीट पर मतदान होना है। बेगूसराय में 16 लाख 80 हजार 906 मतदाता, पंचायत चुनाव 2021 में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर 3002 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है, बाढ़ प्रभावित प्रखंडों को बाद के चरणों में चुनाव के लिए रखा गया है।