सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, सारण।
जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत पर अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से संबंधित सारण के रामायण प्रसाद चौरसिया ऐसी शिकायतों का पुलिंदा लेकर एक हजार किलोमीटर का सफर साइकिल से करने की ठानी है। वे राष्ट्रपति कार्यालय नई दिल्ली के लिए साइकिल से चल पड़े हैं। देश की राजधानी पहुंचकर रामायण प्रसाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से शिकायत करेंगे।
जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर निजामत के निवासी रामायण प्रसाद के दिल्ली जाने से पहले इलाके के निवासियों ने उनकी इस सोच की सराहना की और उनका स्वागत किया। रामायण अपनी साइकिल पर तिरंगा लगाए दिल्ली के लिए निकल गए हैं। इस दौरान उन्हें करीब एक हजार किलोमीटर तक का सफर तय करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर जिले के सभी अधिकारियों तक को इस संबंध में वे पत्र प्रेषित कर चुके चुका हूं, पर कोई कारवाई नहीं हुई। कई बार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक के चक्कर भी लगाए पर काम नहीं बना। रामायण का कहना है कि सारण में जनवितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अफसर शिकायत आम लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं देते। कितनी भी शिकायत की जाए पर सुनवाई नहीं होती। ऐसे में मैंने सीधे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से शिकायत करने की ठानी। वहीं सारण जिले के लोगों ने रामायण के इस फैसले पर इनका हौसला बढ़ाया।