राजीव कुमार, वेब डेस्क, सारस न्यूज़।
रूस ने यूक्रेन पर चौतरफा हमला कर दिया है। यूक्रेन में आम नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है। रुसी टैंको का बड़ा जखीरा यूक्रेन में घुस गया है।
स्थानीय सूत्रों के हवाले से खबर है कि नाटो 30 देशों के साथ मिलकर रूस पर जवाबी हमला करने की तैयारी में है। लेकिन इन देशो के तरफ से यह जवाबी कार्यवाही कब होगी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
जर्मनी ने रूस से युद्ध रोकने की अपील की है।
फ़्रांस ने फ़ौरन हमला रोकने को कहा है और नहीं रोकने पर गंभीर परिणाम होगा।
यूक्रेन के सेना प्रमुख ने कहा है कि यूक्रेन सरेंडर नहीं करेगा।
बोरिस जानसन ने आपात बैठक बुलाई। यूक्रेन को डटकर मुकाबला करने को कहा है।
भारत में यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।
यूक्रेन विदेश मंत्री ने पांच रुसी फाइटर प्लेन गिराने का दावा किया साथ ही 50 रुसी सैनिकों को भी मार गिराने का दावा किया।
कीव पर रूस ने भीषण हमला किया। करीब 30 रूसी हेलीकॉप्टर कीव के ऊपर मंडरा रहा है। कीव का आसमान धुवें से काला हो गया है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्रकारोँ को बताया कि भारत चाहता है कि युद्ध न हो, बातचीत से समस्या का समाधान हो। भारत यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय को लेकर चिंतित है और स्तिथि पर कड़ी नजर रखे हुए है।