विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, गलगलिया, किशनगंज।
दिघलबैंक प्रखंड के धानगड़ा सहित विभिन्न गांवों में वी फॉर यू संगठन ने सैकड़ों गरीब असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। माहे रमजान में गरीब रोजेदारों को कोई परेशानी नही हो इसके लिए संगठन ने चिन्हित कर सैकड़ों लोगों के बीच रमजान किट जिसमें आटा,सरसो तेल,खजूर,चना,नमक, मसाला इत्यादि वितरित किया गया। वी फ़ॉर यु संगठन के अध्यक्ष वकार अकरम ने बताया कि संगठन अपने स्थापना काल से ही समाज के नि:सहाय गरीब परिवार का सहयोग करता आ रहा है। कहा कि आज भी हमारे समाज में कई ऐसे परिवार हैं जिसको सही से इफ्तार नसीब नहीं होती है। फिर भी कई तरह की परेशानी उठाने के बाद भी लोग रोजा रखते हैं। इस्लाम धर्म में रमजान जैसा पवित्र महिना का बहुत बड़ा महत्व हैं। इस महीना में जकात सदका, फितरा के रूप में लोग अपनी-अपनी हैसियत के हिसाब से गरीब नि:सहाय परिवार को सहयोग करते हैं।