Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

14 अप्रैल का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

Apr 14, 2023 #इतिहास

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

14 अप्रैल 1659 – दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।।

14 अप्रैल 1865 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।।

14 अप्रैल 1891 – भारत के संविधान निर्माता, महान वकील और दलितों के मसीहा बी आर आंबेडकर का जन्म।।

14 अप्रैल 1912 – ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।।

14 अप्रैल 1944 – गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।।

14 अप्रैल 1958 – सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट।।

14 अप्रैल 2008 – भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!