Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 18 अगस्त 2024, रविवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ):
आज का दिन व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद होगा, जिससे आप अपने मुख्य उद्देश्य से भटक सकते हैं। पार्टी या पिकनिक की योजना बन सकती है। घर के बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आएगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से अन्य प्रतिद्वंदियों की तुलना में अधिक लाभ के अवसर मिलेंगे। सावधानी रखें कि प्रलोभन के चलते यह मौके हाथ से न निकलें। कार्यस्थल पर कुछ अनचाही घटनाएं परेशान कर सकती हैं। सहकर्मी स्वार्थ के लिए मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन स्वार्थ पूरा होने के बाद उनका व्यवहार बदल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज हो सकते हैं। सर दर्द या मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो):
आज अधिकांश समय लापरवाही में गुजरेगा। अपनी इच्छाओं को त्यागकर परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान दें, अन्यथा क्लेश हो सकता है। लोभ से बचें। मेहनत अपेक्षाकृत कम करेंगे, लेकिन आज की मेहनत कल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादातर काम बिना बौद्धिक श्रम के पूरे होंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। जल्दबाजी में धन संबंधित वादे न करें और उधार देने से बचें। सेहत में ताजगी बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा):
आज शुभ अवसरों के कारण आप उत्साहित रहेंगे। पुरुषार्थ में कमी रहने पर भी धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आपके प्रयास अनैतिक रूप से धन कमाने पर अधिक होंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें, छोटी भूल भी माफ नहीं होगी। मध्यान के बाद भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन परिणाम विपरीत हो सकते हैं। शाम का समय आनंद और मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। घर में थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):
आज का दिन मिश्रित रहेगा। परिवार या रिश्तेदारी में आकस्मिक अशुभ खबर मिल सकती है। दिन का आरंभ बेचैनी भरा रहेगा। हानि का भय रहने से जल्दी किसी काम को करने का मन नहीं करेगा। कार्य व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें, संतोषी वृति अपनाएं। धन की आमद सामान्य रहेगी, लेकिन उधारी के कारण हाथ में रुकेगा नहीं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):
आज का दिन असंतोष भरा रहेगा। परिस्थितियां अधिकांश समय आपके निर्णय के विपरीत रहेंगी। कार्य व्यवसाय की उलझनों के कारण मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे। धन लाभ चाहते हैं तो अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। पुरानी बातें याद आने पर मानसिक रूप से अशांत और ग्लानि अनुभव करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):
आज का दिन मिश्रित रहेगा। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा, लेकिन जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसायी वर्ग को कुछ समय के लिए निराशा हो सकती है, लेकिन शाम के समय स्थिति बदल सकती है। नौकरी वाले लोगों को परिश्रम का फल मिल सकता है। सेहत में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):
आज धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। दैनिक कार्यों से समय निकालकर पूजा पाठ या धार्मिक यात्रा में भाग लेंगे। कार्य क्षेत्र में आज व्यवसाय कम रहेगा, लेकिन लेन-देन से लाभ हो सकता है। सहकर्मियों या बाहरी व्यक्ति से नोक-झोंक हो सकती है। घर में आंशिक शांति रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):
आज भी आपको स्वास्थ्य और घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी या व्यवसाय में सफलता हाथ से निकल सकती है। धन प्राप्ति के लिए किसी की खुशामद करनी पड़ सकती है। परिवार में एक-दूसरे का सहयोग करने से ही तालमेल बना रहेगा। कठोर वाणी और यात्रा से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):
आज आपको परिश्रम का फल न मिलने से गुस्सा आ सकता है। दिन का पहला हिस्सा शांति से गुजरेगा, लेकिन इसके बाद व्यर्थ की भागदौड़ बढ़ जाएगी। कार्य व्यवसाय में धन लाभ की संभावना के बावजूद व्यवधान आ सकते हैं। परिवार में आर्थिक कारणों को लेकर तनाव हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी):
आज प्रातःकाल से ही धन की चिंता रहेगी। कार्य व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी के उद्दंड व्यवहार से माहौल खराब हो सकता है। सेहत शाम के बाद खराब हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):
आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। दिनचर्या को सामान्य रखने के लिए विवेकपूर्ण व्यवहार की अधिक आवश्यकता होगी। धन लाभ की संभावना बनी रहेगी, लेकिन प्राप्ति के समय कुछ ना कुछ बाधा आ सकती है। परिवार से सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):
आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। उद्दंड व्यवहार से अपने संबंधों को खराब न करें। कार्य क्षेत्र में धन की कमी के कारण महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज आपका मन सात्विक कार्यों के बजाय अनर्गल प्रवृत्तियों की ओर अधिक आकर्षित हो सकता है। नौकरी वाले लोग छोटी सी बात पर सहकर्मी या अन्य व्यक्ति से भिड़ सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *