Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा को टक्‍कर देंगी अग्निमित्रा, लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के नाम का ऐलान।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज।

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी के नाम का ऐलान भाजपा ने कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार आसनसोल से भाजपा की प्रत्याशी आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल होंगीं। इस बार फिर भाजपा ने सेलिब्रेटी पर्सन को ही प्रत्याशी बनाया है। अब तक भाजपा के प्रत्याशी के लिए कई नामों की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं। लोगों को इसके पहले लगा था कि तृणमूल कांग्रेस के बागी व दमदार हिंदी भाषी नेता जितेंद्र तिवारी ही भाजपा के प्रत्याशी होने की ज्यादा उम्मीदें बांधी जा रही थी। लेकिन भाजपा ने अग्निमित्रा पाल के नाम की घोषणा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

अग्निमित्रा पाल विधायक होने के साथ-साथ मशहूर फैशन डिजाइनर भी हैं। इस बार फिर भाजपा ने अहिंदी भाषी नेता को ही प्रत्याशी बनाया है। भाजपा आसनसोल सीट से दो बार चुनाव जीत चुकी है और दोनों बार अहिंदी भाषी नेता बाबुल सुप्रीयो ही थे। हां यह कयास लगाया जा रहा था कि हो सकता है भाजपा इस बार भी अहिंदी भाषी नेता को ही चुने जो सच हुआ। तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ शाटगन के रूप में अग्निमित्रा पाल को प्रत्याशी के रूप में उतारा है।

अटकलें यह लग रहीं थीं कि तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के मुकाबले में लोकल में मजबूत हिंदीभाषी नेता जितेंद्र तिवारी को भाजपा मैदान में उतारेगी लेकिन भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया। उसी पुराने फामूर्ले को भाजपा ने फिर लागू किया और अहिंदी भाषी को ही टिकट दिया। कुछ दिन पहले भाजपा के ही लोगों ने जितेंद्र तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर विरोध किया था। उधर राजनीतिक गलियारे से यह भी खबर आ रही है कि नगर निगम चुनाव भाजपा ने जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ा था लेकिन औंधे मुह गिरी। शायद इसलिए भाजपा ने दोबारा इनपर रिस्क लेना मुनासिब नहीं समझा। जो भी हो लेकिन अब यह सीट दिलचस्प लड़ाई वाली हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!