Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी व बुढागंज अंचल में स्वामी विवेकानंद की 159 जयंती मनाई गई

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : भाजपा खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल की ओर से बुधवार को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोरीबाड़ी व बुढागंज अंचल में स्वामी विवेकानंद की 159 जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर फूल चढ़ा व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कह कि भारत में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद के कहें गए एक-एक शब्द हम सभी के लिए  प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए और खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए सभी युवाओं को कार्य उनके बताए गए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। वह दुनिया में महान विभूति थे, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही देश और विदेशों में नाम कमाया। वही युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद आज के आधुनिक युग में भी युवाओं के आदर्श हैं। उनका समाज सेवा का भाव अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है।

इस अवसर पर नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चन्द्र देवनाथ, मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, उपाध्यक्ष अजित दास, अरुण दास,संतोष जायसवाल, सचिव अजय प्रसाद, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बर्मन, महासचिव शक्तिजय बारोई, महेंद्र मेजर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाता सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!