चंदन मंडल, सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।
खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी में राजनीतिक गरमा गई है। मंगलवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस की रानीगंज -पानीसाली पंचायत समिति की प्रत्याशी श्रीधर सिकदार को बनाये जाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा खोरीबाड़ी के बतासी बलायझोड़ा बड़ा कली मंदिर में पूजा -अर्चना करने के लिए आये अनुमंडल परिषद की प्रत्याशी काजल घोष के प्रति विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काजल घोष की कार रोक दी और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोप है कि इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों पर हमला भी किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को कहा कि रानीगंज पानीशाली के पूर्व प्रधान जगन्नाथ राय को पंचायत समिति का प्रत्याशी हटाकर रातों रात श्रीधर सिकदार को पंचायत समिति का प्रत्याशी बना दिया गया। साथ ही श्यामधन जोत बूथ से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी दीपू मंडल को हटा दिया गया और अमृत मंडल की पत्नी सुजाता मंडल (राय) को बना दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कुछ दलाल तृणमूल कांग्रेस में आकर दलाली का काम कर रहा है। भू-माफिया का भी काम कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा जगन्नाथ राय को पंचायत समिति का प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन दलाल सब मिलकर रातों रात श्रीधर सिकदर को पंचायत समिति का प्रत्याशी बना दिया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस दिन महिलाओं पर बदमाशों ने हमला किया है। पूरी घटना के दौरान प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। खोरीबाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद वहां से काजल घोष रवाना हुए।
प्रत्याशी को रातों रात या दिनों दिन बदल दिया जाता है:-
जानकार बताते हैं खोरीबाड़ी में यह नई बात नहीं है। यहां हर पांच साल में पंचायत चुनाव में यही देखने को मिलता है। हर बार प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक होती है। प्रत्याशी घोषित होते ही उस प्रत्याशी को रातों रात या दिनों दिन बदल दिया जाता है। ऐसे में पूर्व में घोषित प्रत्याशी स्वयं अपने पार्टी का विरोध जताते हैं। बाद में चुनाव के दिन अपने विपक्षी पार्टियों को वोट दे देते हैं। साथ ही दूसरे लोगों को भी अपने विपक्षी पार्टी में अपना वोट डालने की प्रेरित करते हैं।
पार्टी ने सर्वे के बाद की उम्मीदवारों की घोषणा:-
वहीं इस संबंध में खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हिरणमय रॉय ने कहा, यह गलत है। पार्टी ने सर्वे के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं और राज्य नेतृत्व के उम्मीदवारों ने फैसला कर लिया है।