विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।
खोरीबाड़ी : नक्सलबाडी पुलिस ने अवैध बालू-पत्थर खनन मामले में कार्यवाही तेज कर दी है। नक्सलबाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पत्थरों से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। साथ ही इस मामले में सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आज नक्सलबाड़ी पुलिस ने नक्सलबाड़ी के रकमजोत इलाके में अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पत्थर लदा दो ट्रक दिखा। उसी दौरान नक्सलबाड़ी पुलिस द्वारा दोनों ट्रकों को रोककर चालकों को पत्थर लादे गए संबंध में वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। मौके से चालकों द्वारा पत्थर का कोई वैध कागज नहीं दिखा पाने के कारण 7 लोगों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्थरों से लदी ट्रकों को बिहार की ओर ले जाया जा रहा था। मंगलवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।