सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी में रविवार को कब्रिस्तान की मिट्टी खोदकर खोपड़ी चोरी होने के बाद हड़कंप मच गया था। वहीं, सोमवार को फिर से फांसीदेवा के छोटो पाथू इलाके के भतनजोत शमशान घाट से खोपड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। सुबह श्मशान घाट के पुजारी श्मशान घाट गए तो देखा कि मिट्टी खोदा हुआ है। उसके बाद सारा मामला उनके सामने आया। सूचना मिलने पर फांसीदेवा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पंचायत सदस्य ने घटना की पुलिस जांच की मांग की। बताया गया है कि कुछ महीने पहले उस श्मशान घाट में एक युवती का शव दफनाया गया था।