• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में तस्करी से पहले 31 भैंस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा थाना की पुलिस ने बांग्लादेश में तस्करी करने से पहले दो ट्रकों से 31 भैंसों को जब्त किया है। साथ ही इस घटना में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद शमसुल और मोहम्मद नासिर है। ये दोनों कटिहार के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के बागडोगरा पुलिस ने भुट्टाबाड़ी संलग्न इलाके में नाका चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को जब्त किया। ट्रकों की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने ट्रकों से 31 भैंसें बरामद की। वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर भैंसों से लदे ट्रकों को जब्त कर लिया गया। मौके से ट्रक के दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भैंसों को बिहार से असम होते हुए बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *