Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा विधायकों को सस्पेंड करने के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : विधानसभा में तृणमूल और भाजपा विधायकों के बीच झड़प के मामले में भाजपा के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष को भी निलंबित कर दिया गया है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में मंगलवार को भाजपा ने खोरीबाड़ी में एक विरोध रैली निकाली। यह रैली खोरीबाड़ी थाना जाकर संपन्न हुई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया और “जायने गैछे जनता, भूल कोरे से ममता, भूल कोरे से ममता, जायने गैछे जनता” आदि जैसे नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना में जमकर नारेबाजी भी की।

इसके अलावा भाजपा की ओर से खोरीबाड़ी थाने में एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। इस मौके पर भाजपा नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ, जिला सचिव बबीता छेत्री, खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, मनीषा सरकार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर नक्सलबाड़ी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 5 विधायकों को सस्पेंड करने के विरोध में रैली निकाली और थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!