Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विश्व महिला दिवस नक्सलबाड़ी थाना की ओर से रैली निकालकर मनाया गया

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

नक्सलबाड़ी : मंगलवार को विश्व महिला दिवस नक्सलबाड़ी थाना की ओर से एक रैली निकाल कर मनाया गया। यह रैली नक्सलबाड़ी थाना से शुरू होकर नक्सलबाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में परिक्रमा करते हुए पुनः थाना पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान एनजीओ महिला व अन्य महिला सदस्यों को भी फूल देकर बधाई दी एवं इस कार्य की हौसला-अफजाई की। इस दौरान मिठाई से लोगों का मुँह भी मीठा कराया गया। मौके पर नक्सलबाड़ी थाना के प्रभारी इफ्तेकार उल हसन ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है।

प्रभारी ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। आगे उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!