सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी से काम के सिलसिले में सिक्किम गया था। लेकिन वहां से वह नहीं बल्कि उसका शव घर लौट रहा है। सिक्किम के 15 माइल के पास हिमस्खलन में सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ का निवासी सौरभ राय चौधरी की मौत हो गई। उसका घर शक्तिगढ़ के 11 नंबर रास्ता में स्थित है। वह माता-पिता की इकलौता बेटा था।
बेटे को खोने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सोमवार रात को पिता नीलेश राय चौधरी और मां बेबी राय चौधरी ने अपने बेटे से बात की थी। लेकिन किसे पता था कि वो आखिरी बार अपने बेटे से बात कर रहे है। इसके बाद मंगलवार रात को घर में खबर आई कि हिमस्खलन में सौरभ की मौत हो गई है।
उसके दो और साथी घायल हो गए है। सौरभ काम के सिलसिले में सिक्किम गया था। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने दो साथियों के साथ छांगु गया था। वहां 15 माइल के पास हिमस्खलन में उसकी मौत हो गई। बुधवार को मेयर गौतम देव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और परिवार के साथ रहने का आश्वासन दिया। बुधवार सुबह सौरभ का शव लाने के लिए परिवार के दो सदस्य सिक्किम रवाना हो गए। शाम में उसका शव लाया जाएगा।