चंदन मंडल, सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।
खोरीबाड़ी :नक्सलबाड़ी थाने से घर जाते समय सड़क हादसे में पुलिस होमगार्ड की मौत हो गई। यह हादसा पुलिस होमगार्ड की नक्सलबाड़ी थाने से मोटरसाइकिल से घर जाते समय हुआ है। मृतक होमगार्ड की पहचान नक्सलबाड़ी थाने में कार्यरत दीपक सिंह के रूप में हुई है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी के बलायझोड़ा का निवासी है। शनिवार की रात को नक्सलबाड़ी में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर आ रहा था। उसी क्रम में बतासी रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 327 पर कोई तेज रफ्तार से एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके कारण पुलिस होमगार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर बतासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में शव को खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि खबर लिखे जाने तक किस अज्ञात वाहन ने पुलिस होमगार्ड की बाइक को ठोकर मारी है पुलिस को उसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अज्ञात वाहन पुलिस होमगार्ड की बाइक में ठोकर मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों ने भी पुलिस होमगार्ड की बाइक को ठोकर मारते हुए नहीं देखा और न ही किसी ने अज्ञात वाहन का नंबर नोट किया है। पुलिस इस घटना की पूरी छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना से पुलिस जगत में में मातम छाया हुआ है।