सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।
खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने 16 भैंस जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया।आरोपित का नाम सुरेश सिंह है। वह उत्तर प्रदेश का निवासी है। शनिवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल – बिहार व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करामारी इलाके में पुलिस ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध लारी को रोका। तलाशी के दौरान लारी से 16 भैंसें बरामद की गईं। लारी चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त भैंसों को बिहार से असम तस्करी की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके से लारी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।