सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।
एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने पैंगोलिन के साथ पकड़े गए चार लोगों को शुक्रवार को बागडोगरा वन विभाग को सौंप दिया है। पकड़े गए चार लोगों के नाम फिरोज खान, झरिया हेम्ब्रम, इकरामुल हक और अमित बसुमाता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक के गुरुवार को एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलबाड़ी में एशियन हाईवे-2 पर अभियान चलाकर एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक पैंगोलिन बरामद हुआ जिसके बाद कार में बैठे चारों लोगों को गिरफ्त में ले लिया जिसे शुक्रवार को वन विभाग को सौंपा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि असम के बारोबिसा संलग्न इलाके से पैंगोलिन को लाकर नेपाल में तस्करी करने का योजना था।
बताते चले कि यह पहली बार नहीं है कि सीमा पर पैंगोलिन को बरामद किया गया है। इससे पहले भी नेपाल के रास्ते दुनिया के दूसरे देशों में इस जीव को ले जाने की कोशिश हो चुकी है।
चीन में इसकी काफी मांग है: पैंगोलिन नामक जीव भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। इसके शरीर पर शल्कनुमा (स्केल) संरचना होती है, जिससे यह अन्य जानवरों से अपनी रक्षा करता है। भारत में इसे सल्लू साप भी कहा जाता है। तस्करी के कारण भारत में इसके विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। चीन में इसकी सबसे ज्यादा माग है। इसका इस्तेमाल ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन (टीसीएम) में भी होता है। तस्कर पैंगोलिन को मोटी रकम लेकर बेचते हैं। चीन में लोग पैंगोलिन के मास व स्केल का सूप बनाकर पीते हैं। विश्व बाजार में इसकी मांग को देखते हुए ही इसकी तस्करी की कोशिश की जाती है।