सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।
सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर नदी से पत्थरों की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पत्थरों से लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेश हेम्ब्रम, शैला हांसदा, चुन्नू सोरेन और बचन मुर्मू है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सलबाड़ी के बेलगाछी इलाके में चेंगा नदी से अवैध रूप से पत्थरों की तस्करी करते हुए पत्थरों से लदा एक ट्रक पुलिस ने जब्त किया है। इस घटना में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।