सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।
नक्सलबाड़ी में दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र की अटल चाय बागान इलाके की है। स्थानीय लोगों ने बताया सोमवार की रात ढलाई मशीन को लेकर एक पिकअप वैन नक्सलबाड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप वैन के पीछे चल रहे एक चार पहिया वाहन ढलाई मशीन के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना में चार पहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल चालक को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पूरी घटना की जांच में जुट गई है।