Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा पुलिस ने सालभर में दो करोड़ रुपए के मादक पदार्थों के साथ 29 तस्कर को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पड़ोसी देश बांग्लादेश व नेपाल था बिहार सीमाओं से घिरे फांसीदेवा को मादक पदार्थों के तस्करों ने अपना कॉरिडोर बना लिया है। फांसीदेवा थाना की पुलिस ने 2024 के जनवरी से लेकर दिसंबर तक अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये के 5 क्विंटल गांजा के साथ 22 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही एक करोड़ रुपए के 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यानी दो करोड़ रुपए के मादक पदार्थों के साथ 29 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह फांसीदेवा पुलिस की बहुत बड़ी सफलता है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फांसीदेवा थाना पुलिस ब्राउन शुगर कारोबारियों को पकड़ने में पूरी तरह से सख्त है।

जब्ती और गिरफ्तारियों को लेकर बीते साल में वना रिकार्ड:

2024 में की गई गिरफ्तारी और जब्ती को लेकर नया रिकार्ड बना है। जानकारी के अनुसार बीते साल के जनवरी और फरवरी में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। मार्च में एक करोड़ रुपए के 608 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार हुए। इसी तरह अप्रैल में और मई में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।कफ सिरप के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार हुए। अप्रैल में 829 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई। मई में 275 ग्राम ब्राउन शुगर और 19 बोतल कफ सिरप के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार हुए। जून में दस लाख रुपए के 36.35 किलो गांजा और 101 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आठ तस्करों तस्करों को पकड़ा गया। जुलाई में 108 .38 किलो गांजा (मूल्य 16 लाख रुपये) के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अगस्त में चार लाख रुपए के 23 किलो गांजा साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ। सितंबर में 27.138 किलो (पांच लाख रुपये) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अक्टूबर में चार लाख रुपए से अधिक का 25.418 किलो गांजा यूके साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ। नवंबर में पांच लाख रुपए के 17 किलो गांजा और 97.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह साल के आखिरी महीने दिसंबर में 25 किलो गांजा के साथ (चार लाख रुपए), 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

क्या कहती है एसडीपीओ

इस संबंध में दार्जिलिंग जिले की ग्रामीण एसडीपीओ नेहा जैन ने कहा कि यह फांसीदेवा पुलिस की एक बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!