सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी:- छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार करने के आरोप में शिक्षक खुर्शीद आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मंगलवार को राजगंज के मंतादारी ग्राम पंचायत के एक स्कूल में अभिभावकों और छात्रों ने शिक्षक खुर्शीद आलम पर छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक को सजा देने की मांग की थी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक खुर्शीद आलम को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। हालांकि, आरोपी शिक्षक खुर्शीद आलम ने सभी आरोपों से मानने से इनकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।