सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी ने सिलीगुड़ी महकमा शासक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया है। भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी के सदस्यों ने सोमवार को सिलीगुड़ी महकमा शासक के कार्यालय के समक्ष प्लैकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया।






इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। साथ ही 9 सूत्री मांगों के समर्थन में सिलीगुड़ी महकमा शासक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी के अध्यक्ष व माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, फांसीदेवा-खोरीबाड़ी के विधायक दुर्गा मुर्मू समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इस संबंध में आनंदमय बर्मन ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन सोमवार से पूरे राज्य में जारी रहेगा। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना होगा। आज सोमवार इस मांग में हम विरोध प्रदर्शन कर रहे है।