खोरीबाड़ी में आंधी ने तबाही मचाते हुए घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुढागंज के फूलबाड़ी, बादलभिटा, रंगाली और हाथीडूबा इलाकों में कुल 60 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान ने लोगों के घरों की छतें उड़ा दी हैं। प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है। इस बीच जानकारी मिलने के बाद सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, ब्लॉक प्रशासन और स्थानीय पंचायत के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से इलाके में गिरे पेड़ों को काटना शुरू कर दिया गया है। बिजली विभाग के कर्मी तत्परता से काम कर रहे हैं। इस संबंध में सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद प्रभावित परिवारों के साथ है। बाद में ब्लॉक प्रशासन के माध्यम से प्रभावित परिवारों को सरकारी सहयोग दिया जाएगा।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply