Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 12 जुलाई 2023, बुधवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

आज दिन बुधवार और चंद्रमा का संचार आज मेष उपरांत वृष राशि पर होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग रात को 7 बजकर 43 मिनट से सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। आज सुबह से शाम तक भद्रा रहेगी।

राष्ट्रीय मिति आषाढ़, 21 शक संवत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 28। जिल्हिजा 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जुलाई सन् 2023 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 06 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र सायं 07 बजकर 44 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ।

वणिज करण प्रातः 06 बजकर 03 मिनट तक उपरात बव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 58 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 12 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 48 मिनट से 4 बजकर 26 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रात को 7 बजकर 43 मिनट से सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2023 : राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 5 बजकर 57 मिनट से शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

आज का उपाय : आज गणेशजी की पूजा करें और उन्‍हें दूर्वा अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *