Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 02 सितम्बर, सोमवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। कुसंगति से दूर रहें और वाहन व मशीनरी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। पुराने रोग उभर सकते हैं। आय में अनिश्चितता बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, और सहकर्मी सहयोग नहीं देंगे। चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवादों से बचें और अनावश्यक खर्च से बचें। किसी के व्यवहार से तनाव हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार में लाभ की संभावना है।

वृष🐂 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। शेयर बाजार में जल्दबाजी न करें। व्यापार में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और घर में खुशहाली रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। चोट और बीमारी की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा आनंददायक रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। ऐश्वर्य और आरामदायक साधनों पर खर्च हो सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचें और जल्दबाजी से दूर रहें। घर और बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बन सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जोखिम भरे और जमानत से जुड़े कार्यों से बचें। आत्मशांति का अनुभव होगा। यात्रा के योग हैं और व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। दूसरों की जिम्मेदारी न लें और थकान हो सकती है। तीर्थ यात्रा की योजना सफल होगी और सत्संग का लाभ मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। चोट और दुर्घटना से बचें, और अनजान लोगों पर भरोसा न करें। किसी भी विवाद में न पड़ें।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन उत्तम रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है और धन प्राप्ति में सुगमता होगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बढ़ेगी, लेकिन नौकरी में मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। जल्दबाजी से बचें और जोखिम भरे कार्य टालें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अंधविश्वास से बचें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा और भाग्य साथ देगा। व्यापार में वृद्धि होगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी और स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन लाभकारी रहेगा। यात्रा के योग हैं और मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी और पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की सराहना होगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे और आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें और दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आय में स्थिरता रहेगी और व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन जोखिम से बचें। कानूनी समस्याओं का सामना हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेन-देन में सतर्क रहें और अनजान लोगों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों के सहयोग से सफलता प्राप्त होगी और मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बन सकती है। आत्मसम्मान बना रहेगा और व्यापार में लाभ होगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति में सुगमता रहेगी। समय अनुकूल है और जोखिम भरे कार्यों से बचें। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे और साहस से जोखिम उठाने की क्षमता होगी। यात्रा मनोरंजक होगी और कोई बड़ा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *