Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 09 सितम्बर, सोमवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के विपरीत रहेगा। घर के बुजुर्गों से सलाह लेना फायदेमंद होगा। जहाँ से लाभ की उम्मीद करेंगे, वहाँ हानि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र और घरेलू कामों में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक योजनाएँ अधर में रहेंगी। खर्च निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। मित्र और रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ाएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम भी बना सकेंगे। जरूरतमंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएँगे। संतान की सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता की संभावना है। व्यापार में मंदी के बावजूद धन का प्रबंध हो जाएगा। खानपान संयमित रखें, सेहत बिगड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
आज का दिन सिद्धिदायक रहेगा। किसी भी कार्य को योजना बनाकर करें, सफलता निश्चित है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। कुसंगति से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी कार्यों में आलस न करें, थोड़ी मेहनत से पूरे हो सकते हैं। परिवार में शांति रहेगी, पर महिलाएँ असंतुष्ट रहेंगी। ठंडी चीजों का सेवन न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दिनचर्या उटपटांग रहेगी जिससे निराश हो सकते हैं। देर से ही सही, पर लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामलों में उलझनें रहेंगी, पर शाम तक धन की आमद ठीक रहेगी। महिलाएँ आध्यात्म में मन लगाएंगी। आकस्मिक काम आ सकते हैं, जिससे यात्रा या अन्य योजनाएँ रद्द करनी पड़ेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक समस्याओं से जूझेंगे। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में ज्यादा उम्मीद नहीं रहेगी, लेकिन धन की समस्या नहीं होगी। महिलाओं को घर की व्यवस्था संभालने में कठिनाई होगी। शाम के समय परेशानियाँ बढ़ सकती हैं

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शुभ रहेगा। पूर्व में किए गए शुभ कर्मों का फल मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। विरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुँचा सकेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी जलन के भाव रखेंगे, सतर्क रहें। धन की प्राप्ति में विलंब हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन धन कोष में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ सफल होंगी और लाभ मिलेगा। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी के कारण घर के काम में परेशानी होगी। आप अपनी गलती जानते हुए भी अडिग रहेंगे, जिससे माहौल खराब हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपनी बुद्धिमत्ता पर गर्व करेंगे, लेकिन अति आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। कम समय और मेहनत से अधिक लाभ कमाने की योजना बनेगी, पर अवसर नहीं मिलेगा। महिलाएँ कार्य करने से अधिक शिकायत करेंगी। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन सावधानी से बिताएँ। मन में अकारण क्रोध रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से धन को लेकर विवाद हो सकता है। वरिष्ठों की सलाह न मानने से हानि होगी। लोग आपकी शंका से परेशान होंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आप किसी पूर्व की गलती का पछतावा करेंगे। गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। विरोधी आपकी शांति भंग नहीं कर पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन साधारण रहेगा। आप अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण दूसरों को परेशान करेंगे। गुप्त बातें परिजनों से साझा न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में निराशा मिलेगी। परिवार में स्वार्थ की भावना रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। आपके हँसमुख व्यवहार से लोग आपका साथ पसंद करेंगे। धन के मामले में ज्यादा उलझनें नहीं रहेंगी। दोपहर तक लाभ की संभावना रहेगी। महिलाएँ चंचल रहेंगी और छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेंगी। ठंडी चीजों के कारण परेशानी हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *