Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 10 सितम्बर, मंगलवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मेहनत का फल मिलेगा और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार से मनोनुकूल लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। हालाँकि, शारीरिक कष्ट और अज्ञात भय आपको परेशान कर सकते हैं। चिंता और तनाव बने रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन बुरे लोगों से दूरी बनाए रखें।

वृष🐂 (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी और दूर से सुखद समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा जिससे खर्चा बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम और जमानत के कामों से बचें। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन👫 (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। नए वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति पर खर्च हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। घर और बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नए मित्र बनेंगे और नया उपक्रम शुरू करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी मिश्रित रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी और यात्रा के योग हैं। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें और भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। बुद्धि का सही उपयोग करें, इससे आय में वृद्धि होगी। थकान का अनुभव होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन लेन-देन में जल्दबाजी न करें। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के सहयोग से काम सफल होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है, आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन शुभ रहेगा। निवेश के लिए सही समय है और कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। कारोबार में वृद्धि की योजना बन सकती है। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी, लेकिन व्यापार से मनोनुकूल लाभ मिलेगा। उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन प्राप्ति की बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य पर बड़ा खर्च हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। चोट या दुर्घटना से बचें और लापरवाही से दूर रहें। किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। जोखिम और जमानत के कार्यों से बचें। आय में कमी हो सकती है, लेकिन व्यापार सामान्य रहेगा। लोगों से अधिक उम्मीदें न रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे)
आज का दिन भी मिश्रित रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी और बाहर जाने की योजना बनेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। घर और बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन शुभ रहेगा। घर और बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि, भवन या दुकान की खरीद-फरोख्त संभव है और बड़े सौदे लाभदायक होंगे। भाग्य के सहयोग से सफलता मिलेगी। विवाद से दूर रहें और कुसंगति से बचें। धन प्राप्ति आसान होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पार्टी या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। शरीर का ख्याल रखें।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी मिश्रित रहेगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा करेंगे जिससे निराशा हो सकती है। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। दौड़-धूप अधिक रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और लेन-देन में सावधानी बरतें। धैर्य रखें, बनते कामों में देरी हो सकती है। चिंता और तनाव रहेंगे, लेकिन मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *