Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐏 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। हालांकि, बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापारियों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घर और बाहर संतुलित व्यवहार बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और पूजा-पाठ में मन लगेगा। नया काम शुरू करने के योग हैं। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा मानहानि हो सकती है। आपकी योग्यता के अनुसार सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। यात्रा से बचें।

मिथुन👫 (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा और आपको उनसे लाभ भी मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी। भावुकता में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों के हस्तक्षेप से माहौल सुधर जाएगा। बोलने पर संयम रखें। फिजूलखर्ची से बचें और निर्धारित कार्य समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप रचनात्मक ढंग से काम करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ घूमने का मौका मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन उनका सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या👩‍⚕️ (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन शुभ रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा और परिवार का सुख मिलेगा। परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ होगा। व्यापारिक मामलों में बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धनलाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

लेन-देन में सावधानी बरतें। बुरी संगत से बचें। परिवार में तनाव और खर्चे बढ़ सकते हैं, सेहत पर असर पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वाणी पर संयम रखें। किसी शुभ समाचार की संभावना है। कामकाज में बदलाव की सोच सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज परिवार का ध्यान रखें। किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, मानसिक तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें और निर्धारित कार्य समय पर पूरा करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। अपनों के साथ दिन बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आलस्य के कारण काम में देरी हो सकती है। वाहन संभलकर चलाएं। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा, सरकारी कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा और घर की साज-सज्जा में मन लगेगा।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज अपनी बुद्धिमत्ता और योग्यता का पूरा इस्तेमाल करें। बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें। कानूनी मामलों और तनाव से दूर रहें। दुर्घटना की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *