Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 24 अगस्त, शनिवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटके और रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके बिजनस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। अगर आप प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं तो आपको एक अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपकी कमाई और करियर में ग्रोथ होगी। आज शाम के समय आपको संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वालों को आज कुछ ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा, और अधिकारी वर्ग एवं सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आप दिन का कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आज आपको अपने पार्टनर में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। छोटे व्यापारियों को लागत के अनुसार कमाई में कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वे चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे और आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी हो सकती है, जिसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज कुछ शिकायतें और ताने सुनने होंगे, इसके लिए भी आपको तैयार रहना होगा। आपका पार्टनर आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। यदि आपकी बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह बाधा दूर हो सकती है। मित्रों और निकट संबंधियों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज मनोवांछित परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। यदि जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपका कोर्ट में चल रहा है, तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी प्रतियोगिता और विवाद में भी आज आपको जीत मिलने की संभावना बनी हुई है। परिवार के सदस्यों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन आपको अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सावधानी बरतें और जोखिम से बचें। वाहन पर आज खर्च होने का योग बना हुआ है। परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ मांग सकते हैं, जिसे पूरा करके आपको संतुष्टि मिलेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सिंह राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सुस्ती और कार्य के प्रति सजगता की कमी के कारण आपका कोई काम लंबे समय के लिए अटक सकता है। अगर आज आपको कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें, नहीं तो आगे और परेशानी बढ़ सकती है। कारोबार और व्यापार में आज आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप कोई नया निवेश या बिजनस करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। आप दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बिताएंगे, जिसके कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकते हैं और उसमें आपको कुछ नुकसान हो सकता है, जिससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने से कन्या राशि के जातक परेशान रहेंगे। शाम का समय जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करने में बिताएंगे। आज परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है, जिससे आप चिंतित हो सकते हैं। अचानक व्यय का योग भी बना हुआ है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति देने वाला रहेगा। आपके माता-पिता में से कोई शारीरिक समस्या से पीड़ित है, तो आज सेहत में सुधार हो सकता है, जिससे आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। अगर आप अपनी जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान हैं, तो आज उसमें भी कोई संतोषजनक खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों ने अगर किसी परीक्षा में आवेदन किया है, तो आज उसका सुखद परिणाम आ सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में आपको बच्चों और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज वृश्चिक राशि वालों के प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपने व्यवसाय का स्थान या उसमें कुछ बदलाव लाने की सोच रहे हैं, तो आज इस मामले में आगे बढ़ें। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। करियर और कारोबार में आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक से चलना होगा। किसी सहकर्मी से सलाह जरूर लें, लेकिन इस पर अमल करने से पहले सभी पक्षों पर विचार भी करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना बनाने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। आपके घर में आज सुख-साधनों की वृद्धि होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन धनु राशि के जातकों को कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने किसी बैंक या संस्था से कर्ज लिया है, तो आज आप उसे चुकाने का प्रयास करें, सफल रहेंगे। इससे आपके सिर का बोझ कम होगा, और आप भविष्य के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। सलाह है कि आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय उनकी राय लें, यह आपके रिश्ते और काम के लिए फायदेमंद होगा। संतान को आज रोजगार अथवा सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। शाम को आप परिवार के किसी सदस्य को घर आने का निमंत्रण दे सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सितारे कहते हैं कि आज के दिन मकर राशि वालों को बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव था, तो आज उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए परिचित से बात कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव को मंजूरी दिला सकते हैं। आज माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेमी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आप आज अपना निजी काम निपटाएंगे और कुछ खरीदारी भी करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपकी उन्नति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आप विरोधियों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान देंगे। सरकारी नौकरी वालों को कार्यक्षेत्र में सुखद स्थिति का लाभ मिलेगा। कमाई और प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई में ध्यान देना होगा, क्योंकि मन का भटकाव शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मीन राशि के जातकों का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपको आय के कई नए-पुराने स्रोत मिलेंगे, लेकिन उनकी पहचान करना जरूरी है, तभी आप अवसर का लाभ उठा पाएंगे। आज धन का निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश और कार्य का भी आज लाभ मिलेगा। शाम को आप पिता के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को जन समर्थन और सहयोग मिलेगा, जिससे उनका सामाजिक और राजनीतिक कद बढ़ेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *