Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल 28 अगस्त, बुधवार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज के दिन ऊंचा रहेगा। आज के दिन आप कोई भी मजबूत निर्णय कर सकते हैं। घर पर खाली न बैठें, कुछ न कुछ जरूर करते रहें। किसी भी गैरकानूनी कार्य से बचें। किसी पुराने मित्र से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने के योग हैं।

वृष🐃 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के लोग आज कई मित्र बनाएंगे। समाज में नाम-सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। घर में प्यार और शांति का माहौल बना रहेगा। काम में थोड़ी रुकावट आने की आशंका है। घर से निकलने से पहले किसी कन्या का आशीर्वाद लेकर निकलें, जरूर सफलता मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के जातक थोड़ा जिद्दी हो सकते हैं। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। पुराने चल रहे कार्यों को सावधानी से समाप्त करें। आज आपको अतिरिक्त मेहनत करने की दरकार है। घर से बाहर निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें। धन संबंधी मामलों में अड़चन आ सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातक आज के दिन व्यावसायिक बुद्धि का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे। आपको वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा का माहौल बन सकता है। धन से संबंधित मामलों के लिए यह समय अनुकूल है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों का मान-सम्मान ऊंचा रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आप एक लीडर की तरह बर्ताव करेंगे। अपने कार्यों में कूटनीतिक रहें। बहुत ज्यादा अच्छा होना आपके लिए फायदेमंद नहीं है। धन संबंधी मामलों के लिए आज का समय उपयुक्त नहीं है।

कन्या👧 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपनी मेहनत से धन प्राप्त करेंगे। घर के मान-सम्मान में इजाफा होने की उम्मीद है। अपने कार्यों को गंभीरता से लेंगे। वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी से विवाद न करें। व्यापार में पार्टनर के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। धन के मामले में आज का समय अनुकूल है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे, हालांकि आप पर कोई आरोप भी लग सकता है। इस समय को पूर्णतया आनंद के साथ गुजारेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी विवाद में न पड़ें। कार्यस्थल पर सफलता, नाम और प्रसिद्धि मिलेगी। भाग्य साथ देगा। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। अनैतिक संबंधों से दूर रहें। धन संबंधी मामलों में समय सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातक आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। घर में शांति बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ अड़चनें आ सकती हैं। वाद-विवाद से बचें और बोली पर नियंत्रण रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर रहेगा। धन संबंधी मामलों में आज का दिन बहुत अच्छा है। कार्यस्थल पर सावधानी से कार्य करें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश न करें।

कुंभ🏺 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों को आज मेहनत करनी पड़ सकती है। धन के मामलों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी भी वाद विवाद से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं का ख्याल रखें। अतिरिक्त खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद की आशंका है।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातक आलस महसूस कर सकते हैं। गैरकानूनी कार्यों से बचें। अपनी बातों से लोगों को आसानी से मना लेंगे। पार्टनर से बनाकर रखें। संतान का ध्यान रखें। आज का दिन आपके फेवर वाला है। परिश्रम का फल वैसा ही मिलेगा जैसा आप चाहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *