Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दुष्कर्म की घटना का फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, अररिया।

अररिया महिला थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी अभियान चलाकर दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तार आरोपी चार माह से फरार चल रहा था। इसको लेकर एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी है। इधर महिला थाना से मिली सूचना के अनुसार जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र के बलुआ पंचायत के पिपरा पछियारी वार्ड नंबर 02 निवासी अब्दुल मन्नान पिता मो अय्यास दुष्कर्म का आरोपी है। जिसमें महिला थानाध्यक्ष पुनि मेनका रानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने बीते 14 जुलाई को महलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ़ पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर महिला थाना में कांड संख्या 26/23 दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही दुष्कर्म का आरोपी बीते चार माह से फरार चल रहा था। बीते गुरुवार की देर रात गुप्त जानकारी के आधार पर इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्त में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *