रानीगंज अररिया विस्टोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित महादलित टोला में तीन शवों को कब्रिस्तान से निकाल कर गायब कर दिया गया हैl ग्रामीण गांव के ही विलक्षण ऋषिदेव पर तंत्र मंत्र की सिद्धि करने के लिए शवों को गायब करने का आरोप लगा रहे है। घटना के बाद से आरोपित फरार है पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 माह पूर्व परमेश्वरी ऋषिदेव की मृत्यु हो गई थी उसके शव को फरमानी नदी के पुल के समीप कब्रिस्तान में दफनाया गया था। ढाई माह पूर्व विद्यानंद ऋषिदेव व बज्जू ऋषि देव की मृत्यु के बाद उसके शवों कोभी वही दफनाया गया था। शनिवार को ग्रामीणों ने देखा कि गांव का ही विलक्षण ऋषिदेव तीनों शवों को कब्र से निकाल रहा है इसके बाद से तीनों शवों के कंकाल गायब हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विलक्षण तंत्र मंत्र की सिद्धि के लिए ही खोपड़ी व अन्य हड्डियों ले जाता है।
सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के एएसआई हरेंद्र कुमार अचल घटनास्थल पर पहुंच कर खोदे हुए कब्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से मामले की पूरी जानकारी ली। वहीं रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। एक कथित तांत्रिक द्वारा शव निकालने की बात सामने आयी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply