अररिया में बीते 19.08.2022 को रात्री समय करीब 11.00 बजे फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेरवार बरमोतर में पिकअप सवार करीब 05-07 अज्ञात लोगों के द्वारा सड़क के किनारे से एक नाबालिग लड़की को पिकअप से जबरन अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया एवं उसके बाद घटनास्थल से करीब 20 किमी. दूर परवाहा फारबिसगंज में लुटिया पुल के पास सुनसान जगह पर पीड़िता को छोड़ दिया गया। जिसके संबंध में फुलकाहा थाना कांड संख्या-100/22, दिनांक-20.08.2022 धारा-363/365/376/376(डी)(बी)/34 भा.द.वि, 04/06 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)(वी) अनु0जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत दर्ज किया गया है। कांड दर्ज होने के तत्काल बाद ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी एवं अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर आए साक्ष्यों से कांड में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। जिस क्रम में तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ अररिया एवं सुपौल जिले में करीब 400 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा विभिन्न जिलों के कई जगहों का टावर डम्प प्राप्त कर तकनीकी अनुसंधान किया किया गया। जिसके आधार पर कांड में संलिप्त 03 अभियुक्त मो. शहीद खान, मो. जावेद, मो. फकरू उर्फ फकरूद्दीन को मधुबनी एवं बाँका जिला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी पश्चात अप्राथमिकी अभियुक्त मो. शहीद खान, पे-मो. इसराईल सा.-सिगरावट थाना-भिन्डका जिला-फिरोजपुर हरियाणा वर्तमान में ससुराल भरोल भैरव स्थान थाना-भैरव स्थान जिला मधुबनी का अपराध स्वीकारोक्ति बयान अभिलेखित किया गया। जिसमें इनके द्वारा अपने अन्य 06 साथियों के साथ मिलकर इस घटना को कारित करने की बात स्वीकार किये। तत्पश्चात इनके स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर-आरजे 18 जीबी 7884 को बाॅका जिलान्तर्गत रजौन थाना क्षेत्र के तेरहमाईल गाॅव से बरामद एवं अभियुक्त मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया है।
इस प्रकार अग्रतर अनुसंधान के क्रम में कांड का सफल उदभेदन हुआ है। कांड में अग्रतर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों रामपुकार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मेनका रानी अनुसंधानकर्ता-सह-थानाध्यक्ष महिला थाना, नगीना कुमार थानाध्यक्ष फुलकाहा थाना, कुन्दन प्रभारी, प्रशान्त श्रीवास्तव, नीरज चैधरी तकनीकी शाखा, अनुज कुमार सुमित कुमार, रविन्द्र कुमार डी0आई0यू0 शाखा सुरज कुमार निराला इत्यादि जवान शामिल थे।
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़ टीम, अररिया।

Leave a Reply