नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरंग जिले के जहदा गांवपालिका स्थित मुसहरी टोल में 1103 किलो गांजा जब्त किया है। मोरंग पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि यह गांजा भारत भेजने की तैयारी में था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया गया।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान 27 वर्षीय उमेश कामत और 33 वर्षीय अरविंद साह के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और मामले की तहकीकात की जा रही है।
सुनसरी में ब्राउन शुगर के साथ 9 युवक गिरफ्तार:
वहीं, दूसरी ओर सुनसरी पुलिस ने भी नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर और इलाका पुलिस कार्यालय लौकही की टीम ने की।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply