रैली में शामिल अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य व अन्य।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अररिया कॉलेज, अररिया के द्वारा चलाए गए तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का समापन मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर की गई। यह जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से प्रस्थान कर बस स्टैंड होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। उत्साहित व समर्पित युवाओं के पहले मतदान फिर जलपान, सच्चे नागरिक बनें व अपना वोट डालें, छोड़ो अपने सारे काम पहले करो अपना मतदान आदि नारे से आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक इस रैली का नेतृत्व कर रहे थे। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य ने इसे जनतंत्र की सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक व जनता का मौलिक कर्तव्य बताया। वहीं मौजूद एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने मतदाता जागरूकता में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें 133 युवाओं ने हस्ताक्षर किए। मौके पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ अमरीश श्रीवास्तव, डॉ सुलोचना कुमारी, डॉ आशीष झा सहित कन्हैया कुमार मिश्र, मखमूर आलम, आलोक आनंद, अमित कुमार सहित अन्य कॉलेज कर्मी इस रैली में शामिल थे। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने इसमें युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply