Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया विवि स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के एथलेटिक्स टूर्नामेंट में अररिया कॉलेज को मिला कांस्य पदक।

सारस न्यूज, अररिया।

पूर्णिया विवि स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के एथलेटिक्स टूर्नामेंट, फारबिसगंज कॉलेज फॉरबिसगंज में 05 से 09 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में अररिया कॉलेज अररिया को बालक वर्ग में 45 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला। मिली जानकारी अनुसार 800 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो व शॉट पुट में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। हाई जंप व शॉट पुट में रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और 4×100 रिले रेस में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पूर्णिया विवि के प्रो. एसके सुमन ने अररिया कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया। वहीं डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर अपने कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक पाठक द्वारा दिये गये निरंतर मदद व प्रोत्साहन का स्मरण किया। अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक ने इस सफलता का श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम और लगन को दिया। साथ ही खिलाड़ियों को दिये गये उन्नत प्रशिक्षण का श्रेय तकनीकी सहायक संतोष कुमार और साजन कुमार को देते हुए डॉ मुकेश कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन को दिया। इधर अररिया कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अपने कॉलेज के प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *