गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है इलाज
फारबिसगंज-नरपतगंज मुख्य मार्ग (एनएच-27) के पलासी कट के समीप हुआ हादसा
फारबिसगंज-नरपतगंज मुख्य मार्ग (एनएच-27) के पलासी कट के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर सकरी, दरभंगा से पूर्णिया जा रहे थे। जैसे ही वे पलासी कट के समीप पहुंचे, सामने से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, फारबिसगंज पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनिरुल इस्लाम (पिता – मो. दुलाल) के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति 30 वर्षीय मो. आलमगीर (पिता – जुलुर रहमान) हैं। दोनों मिर्जापुर कमाल, वार्ड संख्या-32, थाना सदर, जिला पूर्णिया के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आदर्श थाना, फारबिसगंज के थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और इलाजरत घायल से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नरपतगंज थाना को भी मामले की सूचना दी।
अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल मो. आलमगीर ने बताया कि मृतक उनके चाचा थे और वे दोनों चाचा-भतीजा राजमिस्त्री का काम करते थे।
उन्होंने कहा, “हम दोनों पिछले 15 दिनों से दरभंगा के सकरी में काम कर रहे थे। आज हम बाइक से अपने घर, पूर्णिया लौट रहे थे। जैसे ही पलासी कट के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने हमें टक्कर मार दी। इस हादसे में मेरे चाचा की मौत हो गई और मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।”
घायल आलमगीर ने बताया कि मृतक मनिरुल इस्लाम के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह अपने परिवार और वृद्ध माता-पिता का भरण-पोषण करने वाले इकलौते सदस्य थे। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply